Header Banner

आजीवन सजायाफ्ता कैदी की मौत

BY — November 7, 2015

071102उदयपुर। शहर के समीप बड़ी स्थित राजकीय टीबी चिकित्सालय में टीबी की बीमारी से भर्ती आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार पृथ्वीसिंह (49) पुत्र रूपसिंह निवासी गामड़ी केलवाड़ा राजसमंद जो हत्या के मामले में वर्ष 2014 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इस कैदी को टीबी की बीमारी होने के कारण कुछ दिनों पूर्व ही उदयपुर रैफर किया गया था। तबीयत खराब होने पर उसे बड़ी स्थित टीबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जहां पर शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने न्यायिक अधिकारी की उपस्थिति में मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply