Header Banner

सौदा कर रजिस्ट्री नहीं करवाने का मामला

BY — November 7, 2015

fruadउदयपुर। जिले के मावली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ जमीन का सौदा कर रजिस्ट्री नहीं करवाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार अविनाश पुत्र नारायण खटीक निवासी सेक्टर 5 ने प्रेमचंद पुत्र तेजराम डांगी निवासी घणोली, महेन्द्र पुत्र प्रतापसिंह निवासी भीमल, अभिषेक पुत्र पवन तोमर निवासी डबोक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपियों ने उससे शोभागपुरा में एक जमीन का सौदा 36.40 हजार रूपए में किया था। इस जमीन के एवज में उसने 1.51 लाख रूपए कैश और कुछ चेक दिए थे। शेष राशी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के दौरान देना तय किया था। आरोपियों के आनाकानी करने पर उसने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply