Header Banner

दीपोत्स़व की तैयारियों में सजे बाजार

BY — November 8, 2015

धनतेरस पर होगी आभूषण-बर्तन की खरीदारी

081108उदयपुर। पांच दिवसीय दीप महापर्व दीपावली सोमवार से शुरू होगा। क्याक व्यारपारियों और क्याम गृहिणियां, सभी ने अपने स्तर पर दीपावली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। व्यापारियों विशेषकर सर्राफा, बर्तन के व्यवसायियों, दुपहिया वाहनों के शोरूमों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं बच्चों ने पटाखे खरीदने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को पांच दिवसीय महापर्व का पहला त्योहार धनतेरस है।

081107धनतेरस के दिन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा अर्चना भी की जाती है। इन्हें देवताओं का चिकित्सक (वैद्य) माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इन्हें  भगवान विष्णु‍ का अवतार भी कहा जाता है। पूजन के लिए दुकान पर नई गद्दी की स्थापना करते हैं और धन, दुकान का पूजन करते हैं। इसके अलावा मकान, वाहन, सोना, चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। शहर में शनिवार को खासी भीड़ रही। चाहे वह मिट्टी के दीए खरीदने के लिए हो या रुई, माता महालक्ष्मीजी के पगल्ये हों या रुई की बनी रेडीमेड बाती..। महंगाई सभी ओर है। कुंभकार ग्राहकों को महंगाई को लेकर समझाते हुए परेशान हैं कि दीए महंगे हो गए हैं।
081109तैयारी बाजार की : बाजार विद्युत रोशनी से लकदक हैं। घर-आंगन में भी रंगरोगन होकर साफ सफाई हो चुकी है। शुभ मुहूर्त में माता महालक्ष्मीजी की पूजा अर्चना होगी। इसके अलावा चांदी व स्टील की खरीद भी जोरों पर रहेगी। वाहनों की खरीद को लेकर भी ऑटोमोबाइल व्यवसाय में उत्साह है। व्यापारिक प्रतिष्ठान भी दमक रहे हैं। चमकीली फर्रियों से अटे बाजारों में शनिवार को खासी रौनक रही। इससे पूर्व सोमवार को बाजारों में खासी भीड़ रही। महिलाओं ने झीनीरेत चौक, सूरजपोल अंदर मार्केट से जहां दीये, मूर्तियां खरीदी वहीं महालक्ष्मी जी के पगलिये, उनके चित्र, रंगोली के स्टीकर भी खूब बिके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply