Header Banner

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मरा

BY — November 9, 2015

accउदयपुर। कोटड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गुजरा (27) पुत्र केसरा परमार निवासी जोगीवड़ किसी काम से कोटड़ा आया था। शाम को कोटड़ा में आवासीय कॉलोनी के पास से होकर वह पुन: अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply