Header Banner

जमीन अदला बदली में धोखाधड़ी

BY — November 9, 2015

fruadउदयपुर। जिले के सायरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने छह लोगों के खिलाफ जमीन अदल-बदल करने में धोखाधड़ीपूर्वक जमीन की रजिस्ट्री स्वयं के नाम पर करवाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार रसिया पत्नी सोहनसिंह निवासी सायरा ने किशनसिंह पुत्र केशरसिंह निवासी सायरा, जालमसिंह पुत्र अमरसिंह निवासी सायरा, रोड़ीबाई पत्नी अमरसिंह निवासी सायरा, मानाराम पुत्र रूपाराम मेघवाल निवासी जेमली, रतनसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह, रामलाल पुत्र शंकरलाल निवासी झालों का कलवाना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रकरण में बताया कि पीडि़ता ने जमीन को रोड़ीबाई और जालमसिंह से बदलवाई थी। कार्यवाह में किशनसिंह भी शामिल था। किशनसिंह ने मौका देखकर कुछ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अपने नाम पर करवा ली। इसके बाद आरोपी किशनसिंह ने जमीन को रतनसिंह और रामलाल को बेच दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply