वरिष्ठजनों ने मनायी अपने ढंग से दीपावली

BY — November 8, 2015

081105उदयपुर। केजी गट्टानी फाउण्डेशन की ओर से ओरियंटल पैलेस में मुस्कान क्लब में वरिष्ठजनों के बीच रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दीपावली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि समारोह में वरिष्ठजनों द्वारा प्रसतुत की गई कव्वालियों ‘परदा है परदा,परदे के पीछे..’, ‘ऐ मेरी जोहरा जबी,मुझे मालूम नहीं..’ पर समारोह में उपस्थित सैकड़ो वरिष्ठजनों ने तालियों की भरपूर दाद दी। सदस्यों ने इस अवसर मनो एक्टिंग ,राजस्थानी गीतों सहित फिल्मी गीत ‘तुने मारी एन्ट्रियंा ..’ पर नृत्य कर उम्र के इस पड़ाव में दीपावली स्नेहमिलन समारोह का भरपूर आनन्द लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के बीच फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठजनों ने तरह-तरह के रूप धर कर सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर मुसकान क्लब के संस्थापक के.जी.गट्टानी, अध्यक्ष रतन सुखवाल ने समरोह को संबोधित किया। संचालन श्यामसुन्दर अग्रवाल ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *