दीपक की साक्षी में कही गई बात विश्वास योग्य

BY — November 8, 2015

081103उदयपुर। महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा आज अशोक नगर स्थित समिति परिसर में दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सदस्यों द्वारा गीत, गज़ल,कविताओं की प्रस्तुतियां दी गई।

081104इस अवसर पर संस्थान के महासचिव भवंर सेठ ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपक आशा, प्रतीक्षा, प्रेम एवं साक्षी का प्रतीक है। सच्चे मन से दीपक को प्रज्जवलित करने पर मनोकामना पूरी होती है। इस अवसर पर 97 वर्षीय कन्हैयालाल बापना ने सभी अच्छी उम्र प्राप्त करने का संदेश दिया।  समारोह में अभय कुमार जैन ने कहा कि वहीं व्यक्ति प्रसन्न रह सकता है जो दूसरे के लिए अच्छा सोचें। वृद्धजनों को अपनी आवश्यकताओं को कम करने की सोच रखनी चाहिये। अध्यक्ष चौसरलाल कच्छारा ने संस्थान की प्रगति के पीछे सभी सदस्यों का समर्पण है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में इकबाल सागर, केके त्रिपाठी, प्रेम प्यारी भटनागर,कनक कुमार सहलोत, श्रीमती दिलखुश सेठ, सुरेश कटारिया, वारीस अली, नरेश शर्मा, फखरूद्दीन चक्कीवाला, जमना श्रीमाली, गोपीचन्द सिन्धी, सरला कटारिया, खुशबू जैन व विमला सरूपरिया ने मनोरंजक प्रस्तुतियां दी। अंत में कृष्णचन्द्र श्रीमाली ने धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *