Header Banner

बाल दिवस पर स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता

BY — November 14, 2015

141103उदयपुर। रोटरी क्लब एवं निजी चिकित्सादलय के साझे में बाल दिवस पर स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता हुई। दो वर्गों में हुई स्पतर्धा में बच्चों  को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. देवेन्द्र सरीन ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागियों ने शिरकत की। अभिभावकों को शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि गीतांजली मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ एफएस मेहता थे। अध्यक्षता क्लीब अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावत ने की। विशिष्टं अतिथि सुभाष सिंघवी थे। प्रतियोगिता में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों का निःशुल्क स्वस्थ परीक्षण किया जिसमें 2 वर्ष से कम उम्र के वर्ग में सारा हुसैन प्रथम, सफल पंड्या द्वितीय व नित्या गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही 3-5 वर्ष की उम्र के वर्ग में सौरीश शर्मा प्रथम, निवेद्या द्वितीय व सिब्टेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी आकर्षक उपहार दिए गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply