Header Banner

किराएदार के खिलाफ लाखों की नकदी ले जाने का मामला

BY — November 14, 2015

141104उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर में किराए पर रहने वाले युवक के खिलाफ मकान में से लाखों की नकदी ले जाने और हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार तेजकुंवर पत्नी मानसिंह शेखावत निवासी समता नगर सेक्टर 3 ने मामला दर्ज करवाया कि उसके मकान में पूर्व में शैलेन्द्र उर्फ लल्लू पुत्र तेज बहादुर भदोरिया निवासी विन्दड़ी फतेहपुर उत्तरप्रदेश किराए से रहता था जिस पर उसे काफी भरोसा था। करीब सात माह पूर्व वह अपने रिश्तेदारी में गई थी। पीछे से पूरे मकान को किराएदार के भरोसे छोड गई थी। पुन: आई तो पता चला कि उसके पलंग के बॉक्स में से साढ़े सात लाख रूपए गायब थे। इस बारे में किराएदार आरोपी शैलेन्द्र से पूछा तो किराएदार घबरा गया और आनन-फानन में कमरा खाली कर फरार हो गया। इस पर उसके भाई कुलवंत के माध्यम से फोन करवाया तो आरोपी शैलेन्द्र ने पैसे निकालना कबूल कर दिया और पुन: लौटाने का आश्वासन दिया। समय पर पुन: पैसे नहीं आने पर कुलवंत को लेकर उसके गांव में गए तो आरोपी अपने गांव में से फरार हो गया और मोबाईल भी बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply