Header Banner

कटारिया ने सुनाए देशभक्ति गीत

BY — November 16, 2015

श्री कृष्ण तिरूपति विहार रेजिडेन्ट वेलफेयर सोसायटी का दीपावली स्नेहमिलन समारोह

161106उदयपुर। श्री कृष्ण तिरूपति विहार रेजिडेन्ट वेलफेयर सोसायटी द्वारा दीपावली स्नेहमिलन पुंला स्थित धाबाई जी की बाड़ी में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया,विशिष्ठ अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, चेम्बर ऑफ कामर्स उदयपुर डिविजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी एवं चित्तौडग़ढ़ पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा थे।

सोसयटी के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि समारोह में कटारिया एवं कोठारी ने इस पारिवारिक स्नेहमिलन समारोह में शब्द कहने के बजाय देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया। सोसायटी के सचिव दिव्य सुहालका ने ‘चंाद सी महबूबा हो मेरी, ऐसा मैंने सोचा था..’,मोतीबाला शर्मा ने ‘किसी नाराज न हो जिदंगी हैरान हूं मैं..’,मधु खमेसरा ने ‘बड़े अरमान से रखा है कदम बलम तेरी कसम..’,श्रीमती कृष्ण गुप्ता ने ‘तोहरे ताल मिले,नदी मिले सागर में,सागर मिले कौनसे जल में ..’ ,बी.आर.भाटी,निलेश कोठारी सहित अनेक सदस्यों ने गीतों की शानदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बेबी ख्वाहिश कोठारी ने कन्या बचाओं पर दी गई मार्मिक प्रस्तुति ने सभी के मन को छू लिया। कार्यक्रम का संचालन एनके गुप्ता ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply