Header Banner

उदयपुर की राजनंदिनी अक्षय कुमार से सम्मानित

BY — November 16, 2015

161105उदयपुर। उदयपुर की मार्शल आर्ट गर्ल 13 वर्षीय राजनन्दिनी मेनारिया को कूडो में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर बॉलीवुड स्टार एवं मार्शल आर्ट के सितारे शिहान अक्षय कुमार द्वारा स्वर्ण पदक सम्मानित किया गया, जो उदयपुर ही नहीं वरन् राज्य के लिए भी गौरव की बात है।

कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशनऑफ इण्डिया के अध्यक्ष सोशिहान मेहुल वोरा ने बताया कि कूडो में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इस अवार्ड के लिए उदयपुर की राजनन्दिनी मेनारिया का चयन किया। उल्लेखनीय है कि राजनन्दिनी कूडो मार्शल आर्ट में भारत की उभरती हुई खिलाड़ी है। राजनन्दिनी इस अवार्ड का श्रेय राजस्थान कूडो के मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी अपने पिता राजकुमार मेनारिया व अपने साथ अभ्यासरत साथियों को देती है। मेनारिया ने हाल ही में सम्पन्न देश की सबसे बड़ी एवं प्रतिष्ठित मार्शल आर्ट अक्षयकुमार इन्विटेशन कूडो चेम्पियनशीप-2015 में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply