उदयपुर। कुराबड थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सूने मकान से हजारों की नकदी और लाखों के जेवर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार भंवरसिंह पुत्र लालसिंह निवासी बम्बोरा ने मामला दर्ज करवाया कि वह रविवार को करवा चौथ के उद्यापन में परिवार के साथ गया था। पीछे से उसकी मां वरदा अकेली थी। रात्रि को अज्ञात चोर घर में घुस गए और चोरों ने मकान में रखे करीब 90 हजार रूपए नकद के साथ-साथ सोने के जेवर बाजूबंद, कान के दो जोड़ी टॉप्स, चूडि़यां, गले का हार चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.