Header Banner

जमीन धोखाधड़ी का मामला दर्ज

BY — November 17, 2015

fruadउदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ निर्धारित जमीन से ज्यादा की रजिस्ट्री करवाने और पैसे हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार रामसिंह पुत्र ओंकारसिंह निवासी शिशवी ने सुरेन्द्र सिंह पुत्र लालसिंह निवासी बेमला, दिनेश पुत्र उंकार शर्मा निवासी प्रतापनगर और तेजसिंह पुत्र रामसिंह निवासी बेमला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि उसेन अपनी जमीन का सौदा इन लोगों से किया था। इन लोगों ने धोखाधडी पूवर्क 6 बीघा जमीन के स्थान पर 8 बीघा जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। इसके साथ ही 12 लाख रूपए में सौदा किया था। इसके एवज में 5 लाख रूपए ही दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply