Header Banner

बालक के अपहरण का मामला

BY — November 28, 2015

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात के खिलाफ उसके 15 वर्ष के पुत्र के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार कमलकुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी पथिक नगर सवीना ने मामला दर्ज करवाया कि उसका 15 वर्ष का पुत्र मोहित 26 नवम्बर को शाम को करीब 5 बजे बिना बताएं निकल गया था। देर तक नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की इसके बाद भी उसके पुत्र का पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply