Header Banner

यूआईटी दस्ते ने हटाए अतिक्रमण

BY — November 28, 2015

uitउदयपुर। गोवर्धन विलास सरस डेयरी के पास इंद्रा कॉलोनी में शनिवार सुबह यूआईटी के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। दस्ते ने कई अवैध मकान को तोड़ दिए।

स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद यूआईटी के अधिकारियों के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ता बंजारा बस्ती पहुंचाए जहां टीम ने जेसीबी से अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मलबे से भरा डम्पर पलट गया, जिसकी चपेट में दो लोग आए गएए लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बचा लिया। यहां भी दस्ते को विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन पुलिस की मौजूदगी से मामला शांत हो गया। अवैध मकान व झुग्गी तोड़े जाने से कई परिवारों का सामना बिखरा गया और वे खुले आसमान के नीचे आ गए। अचानक बढ़ी ठंड से भी परिवारों को परेशानी हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply