Header Banner

यूसीसीआई में मैनेजमेंट डवलपमेंट वर्कशॉप 2 को

BY — November 30, 2015

Seminar-1उदयपुर। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा बुधवार को दोपहर 3 बजे चेम्बर भवन के अरावली सभागार में मैनेजमेंट डवलपमेंट वर्कशॉप होगी।

मानद महासचिव जतिन नागौरी ने बताया कि मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्ति के दौरान ही बिजनेस व इण्डस्ट्री की वर्किंग का एक्सपोजर देने तथा उन्हें सफल उद्यमी बनने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु यूसीसीआई द्वारा इस प्रबन्धन विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ”क्वालिटी मैनेजमेंट का महत्व एवं इसके लाभ“ विषय पर युवा विद्यार्थियों को विचार रखने हेतु 5 मिनट का समय दिया जायेगा तथा इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को यूसीसीआई की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply