सशक्त समाज के लिए नारी का सशक्तीकरण आवश्यक : कल्पना

BY — November 30, 2015

301101उदयपुर। अखिल भारतीय  तेरापंथ महिला मण्डल की राष्ट्रीय अध्यक्षा कल्पना बेद के प्रथम बार उदयपुर आगमन पर स्थानीय तेरापंथ महिला मण्डल ने महाप्रज्ञ विहार में शासन श्री मुनि राकेश कुमार के सानिध्य में स्वागत समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया।

मण्डल की मंत्री लक्ष्मी कोठारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्षा का स्वागत मेवाडी पगडी, माल्यार्पण, शाल्यार्पण, उपरणा, स्मृति चिन्ह आदि से सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, मण्डल अध्यक्षा चन्द्रा बोहरा, युवक परिषद अध्यक्ष दीपक सिंघवी, शशि चव्हाण, पुष्पा कर्नावट आदि ने किया। तेरापंथ महिला मण्डल का विकास कैसे हो विषय पर वक्तव्य देते हुए कल्पना बेद ने कहा कि नारी शक्ति सशक्त व जागृत होगी तो समाज स्वत: सशक्त व सुदृढ बनेगा। महिला मण्डल के विकास के लिए कार्यों की योजना रखते हुए उसके सफल क्रियान्वन के तरीको पर प्रकाश डाला। साथ ही स्मार्ट व्यक्तित्व के लिए हमे प्रतिदिन प्रेक्षाध्यान, यौगिक क्रियाएं और ओटो सजेशन का प्रयत्न करना चाहिए। मुनि राकेश कुमार ने महिलाओं को आव्हान किया कि सकारात्मक सोच के साथ महिलाएं आगे बढ़े तो विकास की मंजिल आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला को स्वावलम्बी बनने के लिए सहकारिता के आधार पर प्रोजेक्ट प्रारम्भ करने चाहिये। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदना बाबेल एवं समूह की मंगल गीतिका से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत महिला मण्डल की अध्यक्षा चन्दा बोहरा द्वारा किया गया। सोनल सिंघवी एवं समुह द्वारा स्वागत गीतिका तथा कन्या मण्डल की संयोजिका प्रेक्षा नन्दावत, मिनी सिंघवी, नेहा गोडावत आदि ने लघु नाटिका का मंचन किया। मण्डल की उपाध्यक्षा सुमन डागलिया ने अब तक किये कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। युवक परिषद के अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कन्या सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढाओ का स्टीकर का राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कल्पना वेद से विमोचन कराया। इसमें संरक्षिका शशि चव्हाण, पुष्पा कर्नावट, इन्दूबाला पोरवाल, कंचन सोनी, प्रणिता तलेसरा, चंद्रा खोखावत, केसर तोतावत, सीमा बाबेल आदि उपस्थित थी। आभार उपाध्यक्ष मंजू फत्तावत एवं सफल संचालन मंत्री लक्ष्मी कोठारी ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *