Header Banner

प्रभु गुर्जर महामंत्री मनोनीत

BY — November 30, 2015

301107उदयपुर। मावली के गोवर्धनपुरा गोलवाड़ा मे देवनारायण मंदिर मे सम्पन्न हुए गुर्जर समाज के महासभा सम्मेलन मे जिला कार्यकारीणी गठित की गई। जिसमें जेवी गु्रप के मुख्य प्रबंधक प्रभु गुर्जर को महामंत्री नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर महामंत्री प्रभु गुर्जर ने कहा कि समाज सुधार के साथ शिक्षा पर विशेष रूप से जोर दिया जायेगा जिससे की समाज का चहुमंखी विकास हो। महासभा के इस सम्मेलन मे 35 खेड़ा चौखला के अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि भूपेन्द्र गुर्जर, आर.के. धाबाई, रामलाल, बंशीलाल, नटवर गुर्जर, रामेश्वर थे वही विशिष्ट अतिथियों मे नवलराम, मीठालाल, भवरलाल, मांगीलाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply