Header Banner

कटारिया ने किया शूटिंग रेंज अकादमी का निरीक्षण

BY — November 30, 2015

शूटिंग के गुर-साधा निशाना

301103उदयपुर। भूपाल नोबल्स संस्थान के शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में संचालित शूटिंग रेंज एकेडमी का सोमवार को राज्य के गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने निरीक्षण किया तथा शूटिंग रेंज में राईफल से निशाना भी साधा।

शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के डॉ. हितेश चन्द्र रावल ने बताया कि गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने उपस्थित खिलाडियों का हौसला अफजाई की व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. निरंजन नारायण सिंह राठौड, सचिव महेन्द्र सिंह आगरिया, पूर्व प्रबन्ध निदेशक तेजसिंह बांसी, राजेन्द्र सिंह ताणा, बलवन्त सिंह शिशवी, मोती सिंह गोगुन्दा, डॉ. भूपेन्द्र सिंह चौहान, करण सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply