Header Banner

करंट से मृत विवाहिता की मौत पर संदेह

BY — December 4, 2015

पीहर पक्ष ने जताई आशंका

041204उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में बाथरूम में नहाने के दौरान पानी गर्म करने की रॉड से करंट आने पर मृत विवाहिता के पीहर पक्ष ने विवाहिता की मौत पर हत्या का संदेह जताया है।

जानकारी के अनुसार डांगियों का गुडा लखावली निवासी मनीषा (21) पत्नी कमलेश टेलर की शादी छह माह पूर्व ही हुई थी। दोपहर को मनीषा नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। बाथरूम में पानी को गर्म करने के लिए बाल्टी में इलेक्ट्रीक रॉड लगा रखी थी और मनीषा ने पानी में हाथ डाल दिया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा तो मनीषा मृत अवस्था में पड़ी थी। मनीषा को एमबी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतका के पिता माल का गुडा खमनोर निवासी रतनलाल दर्जी अपने परिजनों के साथ उदयपुर आए। पुलिस पूछताछ में मृतका के पिता रतनलाल ने मृतका की मौत पर शंका व्यक्त की। मृतका के पिता का कहना था कि दामाद कमलेश टेलर के किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे। इस बारे में मृतका मनीषा को पता चल गया था। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद पीहर पक्ष माना। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply