Header Banner

आयड़ के समानांतर बनेगी पुलिया

BY — December 4, 2015

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बनी सहमति

041205उदयपुर। आयड़ पुलिया के समकक्ष समानांतर पुलिया बनाने को लेकर आज निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सुबह दौरा किया। निरीक्षण के बाद अभियंताओं ने नई पुलिया की डिजाइन, ड्राइंग आदि दिखाई और सभी ने सहमति व्यक्त की।

जानकारी के अनुसार आयड़ पुलिया के समानान्तर प्रस्तावित 110 मीटर लम्बाई 10 मीटर चौड़ाई की पुलिया होगी। अधीक्षण अभियन्ता ने लेकसिटी मॉल से आयड़ की ओर जाने वाली सड़क तक बनने वाली नई पुलिया की ड्राइंग, डिजाइन, एलाइनमेंट की जानकारी दी एवं पुलिया पर लगभग 1.80 करोड़ व्यय होने की जानकारी दी। नवनियुक्तॉ आयुक्तए सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि वर्तमान में बने धार्मिक स्थलों को सुरक्षित रखते हुए नई पुलिया का निर्माण किया जाएगा तथा नई पुलिया बनने से जल का प्रवाह पूर्व की तरह ही सुचारू रहेगा। समानान्तर पुलिया बनने से एक पुलिया का उपयोग जाने के हेतु एवं दूसरी पुलिया का उपयोग यातायात के आने हेतु उपयोगी रहेगी, जिससे यातायात के आवागमन में सुगमता रहेगी। इस दौरान महापौर चन्द्रेसिंह कोठारी, निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, अधीक्षण अभियन्ता अरूण व्यास, अधिशासी अभियन्ता मुकेश पुजारी एवं मनीष अरोड़ा आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply