Header Banner

मौताणे को लेकर आठ दिन से पड़ा शव

BY — December 7, 2015

सड़ने लगा शव, फैल रही है बदबू

Police_capउदयपुर। कोटड़ा में मौताणे की मांग को लेकर आठ दिनों से शव पड़ा है। शव पहले बदबू मार रहा था अब शव में कीड़े भी पडऩे लग गए है।

जानकारी के अनुसार कोटड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 में मौताणे की मांग को लेकर चढ़ोतरा करने के मामले में फरार गुजरात के दईसर के पोशिना थाना क्षेत्र के सोसर हाल कणजवा तालाब निवासी वेता (56) पुत्र हदा मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी गत 30 नवम्बर को बीमारी से मौत हो गई थी। लाख समझाईश के बाद मृतक के परिजन शव को लेकर गांव गए परन्तु अंतिम संस्कार नहीं किया। मृतक के परिजन मृतक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने भीमा खोखरिया से मौताणे की मांग कर रहे है। परिजनों ने शव को गांव में ही रखा है। शव अब सडऩा शुरू हो गया है। पुलिस लगातार आदिवासियों से समझाईश करने का प्रयास कर रहे है। इसके बाद भी परिजन बिना मौताणे के अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply