Header Banner

छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

BY — December 7, 2015

071203उदयपुर। गोवर्धन विलास में स्कूल जा रही एक छात्रा का दो युवकों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मिली जानकारी के अनुसार जोगी तालाब नेला निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री नेला तालाब में ही स्थित एक सरकारी विद्यालय में नौंवी कक्षा की छात्रा है। 4 दिसम्बर को सुबह उसकी पुत्री स्कूल जाने के लिए निकली थी। जो शाम को वापस नहीं आई। 5 दिसम्बर को घर पर आई पुत्री से पूछताछ की तो उसने बताया कि स्कूली जाते समय आरोपी कोटलिया फलां निवासी सोहनलाल गमेती और दिनेश गमेती उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर उबेश्वरजी लेकर गए। जहां पर एक सुनसान क्षेत्र में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद गोवर्धनविलास 100 फिट रोड़ पर एक कमरे में बंधक बनाए रखा और रात्रि को छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply