शिकायत पर सड़कों से हटाए अतिक्रमण

BY — December 7, 2015

mcuउदयपुर। नगर निगम ने सुखाड़िया नगर कच्ची बस्ती सेक्टर 3 में अतिक्रमण की शिकायत के आधार पर कार्यवाही की। अतिक्रमियों ने सड़क भूमि पर लोहे के झंगले बनाकर कार पार्किंग स्थान विकसित कर रहे थे।

श्री सज्जनसिंह/नाथूसिंह द्वारा सड़क पर 8 गुना 17 फीट की क्षेत्र में जालियां लगा दी जिसे हटवाया। सुन्दरलाल जैन ने सड़क पर ही दिवारे खड़ी कर कब्जा कर रहे थे जिसे मौके पर हटवा दिया। नन्दलाल पालीवाल ने भी सड़क पर झालियां लगा दी जिसे हटा दिया गया। सूर्यनगर में सुखीबाई/राधेश्याम द्वारा दीवार के पार्टीशन व चबुतरा सड़क भूमि पर बना दिया जिसे हटवाया गया। इब्राहिम भूट्टो ने सड़क पर चबूतरा बनाया जिये हटवाया। कैलाश सुथार द्वारा सड़क पर चबूतरा बनाया जिसे हटवाया। इस प्रकार कुल छह कब्जे तोड़कर सड़क भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *