Header Banner

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

BY — December 7, 2015

071202उदयपुर। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा अमरेन्द्रसिंह बरार अपनी दो दिवसीय निजी यात्रा के दौरान आज देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला के खारोल कोलोनी स्थित निवास पर पहुंचे।

अमरेन्द्रसिंह ने झाला से उदयपुर की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की और युवा कांग्रेस के उदयपुर एवं चित्तौड लोकसभा क्षेत्र की गतिविधियों पर भी जानकारी ली। झाला ने बरार को भाजपा सरकार से त्रस्त युवा वर्ग की जानकारी दी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष अभिमन्युसिह झाला, प्रतापसिंह शेखावत, दिलीपसिंह शेखावत, युवा कांग्रेस महासचिव दिनेश भोई, अजीतसिंह चौधरी, गोगुन्दा विधानसभा अध्यक्ष सत्येन्द्रसिंह राणावत, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, कौशल नागदा आदि मौजूद थे। बाद मे बरार दिल्ली के रवाना हो गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply