Header Banner

आईआईएम उदयपुर पहुंची “उम्मीद-1000”

BY — December 12, 2015

मुंबई दिल्ली साइक्लोथोन में 1000 किमी की साइकिल यात्रा

121204उदयपुर। ‘मुंबई-दिल्ली’ साइक्लोथोन शुक्रवार को आईआईएम उदयपुर परिसर पहुंची। साइक्लोथोन को 7 दिसंबर को मुंबई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिल उत्साही जसमीत सिंह गांधी इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

1212051000 किलोमीटर की यात्रा 10 दिनों में पूरी की जाएगी और इसका मुख्य उददेश्य लड़कियों के लिए गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना और भारत में वंचित एवं पिछड़े गांवों से संबंधित उन लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता लाना और धन जुटाना है। साइक्लोथोन आईआईएम पैक्ट के सहयोग से आरबीएल बैंक द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आईआईएम पैक्ट, आईआईएम अहमदाबाद के 1978 के स्नातक कक्षा के छात्रों द्वारा 2003 में स्थापित किया गया था। यह संस्था भारत में सामाजिक तथा आर्थिक रूप से पिछडे ग्रामीण समुदायों से जो लड़कियाँ स्कूल नहीं जा पाती हैं, उनको 5 वीं वर्ग तक प्राथमिक शिक्षा प्रदान कराती है। 12 साल के अंतराल पर वे 11 राज्यों में 50 हजार से अधिक लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सफल रहे हैं।
साइकिल चालकों में जस्मीतसिंह गांधी, हर्षवर्धन शर्मा, विशाल फड़नीस और अरून केलकर शामिल हैं।

121206वे विश्वविद्यालय गेट से आईआईएम उदयपुर के साइकिल चालकों से जुड़े और उनके साथ कॉलेज परिसर तक पहुंचे। यहाँ छात्रों के साथ संभाषण में आईआईएम पैक्ट द्वारा किया गया काम और सड़क यात्रा पर अपने अनुभवों के बारे में बात की गयी। बातचीत के दौरान आईआईएम उदयपुर द्वारा कॉलेज परिसर में और बाहर किये गए सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ले टीम अपनी बाकि यात्रा पर निकल पड़ी। पूरा कार्यक्रम आईआईएम उदयपुर की सामाजिक जिम्मेदारी क्लब – ‘प्रयत्न ‘ द्वारा प्रबंधित किया गया था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply