Header Banner

सूचना केन्द्र में प्रदर्शनी 14 से

BY — December 12, 2015

exhibitionउदयपुर। वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उदयपुर सूचना केन्द्र में 14 दिसम्बर, सोमवार से चार दिवसीय प्रदर्शनी सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि सूचना केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को प्रातः 11 बजे गृहमंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया करेंगे। गृहमंत्री प्रदर्शनी अवलोकन के पश्चात उदयपुर जिले के 4 सर्वश्रेष्ठ निर्यातकों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित करेंगे।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर : राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा विश फाउण्डेशन के तत्वावधान में सूचना केन्द्र परिसर में 14 दिसम्बर सोमवार से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें नवाचार व अत्याधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों द्वारा रक्तचाप, खून की कमी, शुगर और यूरिन के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच की जाएगी।  इस दौरान 35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के स्तन कैंसर की निःशुल्क जांच के लिए विशेष शिविर भी आयोजित होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply