Header Banner

हास्य एवं व्यंग्‍य से भरपूर है नाटक ‘लास्ट विश बेबी’

BY — December 16, 2015

राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा कल होगा आयोजित

161208उदयपुर। राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा स्कूल निर्माण के लिए धन संग्रह हेतु  18 दिसंबर लोककला मण्डल के मुक्ताकाशी रंगमंच पर आयोजित किया जा रहा नाटक ‘लास्ट विश बेबी’ हास्य एवं व्यंग से भरपूर होगा।

उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल इण्डिया के चेयरमेन ऋषभ वर्डिया ने बताया कि उक्त नाटक का कथानक एक हद्यहीन बच्चें के जन्म से जुड़ा है। यह बालक जन्म तो लेता है ओर जीवित भी रहता है लेकिन इसका ह्दय कहीं और धडक़ता है। मीडिया इस अद्भुद जन्में बालक को रातों रात अपनी स्टोरी का हीरो बनाकर देश भर में प्रचारित कर देता है। हास्य एंव व्यंग से भरपूर इस नाटक के निर्देशक ख्यातिप्राप्त नाट्य एवं फिल्म निर्देशक हैदराबाद के रत्नाशेखर रेड्डी है जो अपनी 20 सदस्यीय नाट्यकर्मियों की टेलेन्टेड टीम लेकर उदयपुर आ रहे है। नाटक हिन्दी एंव अंगे्रजी की मिश्रित भाषा में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply