Header Banner

कुंजरवाड़ी में आपसी रंजिश को लेकर हमला

BY — December 16, 2015

चाकूवार कर हमलावर फरार

Police_capउदयपुर। शहर के कुंजरवाड़ी क्षेत्र में बुधवार को एक गैंग के सदस्यों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक घर में घुसकर चाकूओं से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार कुंजरवाड़ी निवासी मोहम्मद हुसैन का क्षेत्र में ही रहने वाले इकबाल उर्फ वाइपर से आपसी विवाद चल रहा है। बुधवार को मोहम्मद हुसैन अपने गिरोह के अन्य सदस्य अशफाक, ईमरान, आदिल और सद्दाम के साथ इकबाल उर्फ वाइपर के कुंजरवाड़ी स्थित मकान पर गए और मकान में घुसकर सभी आरोपियों ने एक साथ इकबाल, इसके भाई असलम पर हमला कर दिया। इससे इकबाल, असलम और युनुस को चोंटे आई। हमला करने आए गिरोह के सदस्य वहां से फरार हो गए। सूचना पर थाने से जाब्ता आया। इधर घायलों को उन्हीं के परिजन एमबी चिकित्सालय ले गए जहां उपचार करवाया गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस इस घटना में चाकू मारने की घटना स्वीकार कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply