जावर माइंस को मिला ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण अवार्ड-2015’

BY — December 18, 2015

हिन्दुस्तान जिंक ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण अवार्ड

181202उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक की जावर इकाई को वर्ष 2015 में ऊर्जा सरक्षंण हेतु किए गये सराहनीय कार्य एवं थर्मल पावर स्टेषन क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने मेसर्स कैप्टिव पॉवर प्लांट-जावर माइंस को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के माननीय पॉवर, कोल एण्ड न्यू एण्ड रिन्यूवबल एनर्जी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली विज्ञान भवन में 14 दिसम्बर को आयोजित समारोह में प्रदान किया। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से यह पुरस्कार हेड-कैप्टिव पॉवर प्लांट, जावर इकाई आरपी माली ने ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान ज़िंक के सभी प्लांट कैप्टिव पॉवर प्लान्ट से संचालित है जिनकी वर्तमान क्षमता 474 मेगावाट है। हिन्दुस्तान जिंक के हेड (कार्पोरेट कम्यूनिकेशन) पवन कौशिक ने बताया कि ‘पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये हिन्दुस्तान जिंक ने पवन ऊर्जा फार्मों का विस्तार भी किया है। यह फार्म गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और महाराष्ट्र में क्रियान्वित हो गये हैं जिससे हिन्दुस्तान ज़ि़क की पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता 274 मेगावाट है।’

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *