Header Banner

हाईवोल्टेज लाइन गिरने से 4 जेसीबी जली

BY — January 1, 2016

010105उदयपुर। बलीचा में स्थित टाटा मोटर्स के उपर से जा रही हाईवोल्टेज लाईन में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे वहां पर खड़ी चार जेसीबी जल गई।

010104बलीचा में टाटा मोटर्स की जमीन है। यहां पर चारों तरफ बाउण्ड्रीवॉल बना रखी है और अंदर करीब 15 से 20 जेसीबी खड़ी है। इस परिसर के उपर से 1100 केवी की हाईवोल्टेज की लाईन जा रही है। शुक्रवार दोपहर को लाईन में शार्ट सर्किट हुआ और एक तार टूटकर नीचे जेसीबी पर गिर पड़ा। जिससे जेसीबी में आग लग गई और जेसीबी के टायर और अन्य पाट्र्स जलने लगे। पास ही खड़ी तीन जेसीबी ने ओर आग पकड़ ली। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और दमकलों को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाया और विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। विद्युत आपूर्ति के बंद होने के बाद ही दमकलों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस आग से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply