Header Banner

पटेल आईआईएम उदयपुर के चेयरमैन

BY — January 1, 2016

010101उदयपुर। दवा कंपनी जाइडस कैडिला के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पंकज पटेल को आईआईएम उदयपुर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह घोषणा केन्द्र सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने की।

पटेल को भारत के सबसे सफल फार्मा उद्यमियों में से एक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सिप्ला और जाइडस जैसी कई दवा कंपनियों में नेतृत्व के पदों पर कार्य किया है। वे दिसंबर 2015 से फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सेवा कर रहे हैं तथा 2006 से वाणिज्य एवं उद्योग गुजरात चैंबर के अध्यक्ष भी रहे हैं. उन्हें 2004 में भारतीय उद्योग और अर्थशास्त्रियों के संघ द्वारा “वर्ष के फार्मा मैन” के रूप में सम्मानित किया गया। चेयरमैन के रूप में पटेल की नियुक्ति से आईआईएम उदयपुर उत्साहित है तथा उनके अनुभव से भविष्य में और अधिक उपलब्धियों को प्राप्त करने की उम्मीद रखता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply