Header Banner

चार दिन पुराना शव मिला

BY — January 5, 2016

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक झोंपड़ी में चार दिन पुराना शव लटका मिला। तीन-चार दिनों से इसके भाईयों द्वारा इसे नहीं देखे जाने पर खेतों में झोंपड़े पर जाकर देखा तो अंदर से बदबू आ रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार आला की ढ़ाणी निवासी गणेश गमेती की शादी नहीं हुई थी और खेतों मेें बने झोपड़े में रहता था। इस पर झोंपड़े का दरवाजा खोलकर देखा तो यह युवक अंदर लटक रहा था और शव में कीड़े पड़ रहे थे। सूचना पर प्रतापनगर थाने से जाब्ता आया और मृतक के शव को उतरवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक ने मानसिक परेशानियों के चलते ही आत्महत्या की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply