Header Banner

शराब के लिए पैसे छीनकर मारपीट

BY — January 5, 2016

050102उदयपुर। अंबामाता में एक युवक ने कुछ युवकों के खिलाफ शराब के पैसों की मांग को लेकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार अंबामाता निवासी निलेश द्विवेदी ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपनी माता तक्षक्षिला के साथ रामपुरा से होकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ऑटो में विकास, राकेश अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसने आरोपियों को ऑटो का आगे लेने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसके पास रखे 1 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply