उदयपुर। जावरमाइंस में एक युवक ने मानसिक परेशानियों के चलते अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार कुण्डा निवासी सागर मीणा कई वर्षों से डूंगरपुर में अपनी मौसी के घर पर रह रहा था। इस युवक का पिता और बड़ा भाई अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। यह युवक तीन दिन पूर्व ही अपने घर पर आया था। युवक की मां खेत पर काम करने के लिए गई थी। पीछे से इस युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.