Header Banner

बच्चे की लठ मारकर हत्या की थी पिता ने?

BY — January 15, 2016

Police_capउदयपुर। कोटड़ा में एक बच्चे की मौत के बाद पति और पत्नी द्वारा विषाक्त्त सेवन कर आत्महत्या करने के प्रयास में एक नया मोड़ आ गया है। मामले में सामने आ रहा है कि खाना बनाने के विवाद में पति ने बच्चे की लठ मारकर हत्या की थी और बाद में पत्नी ने भी जहर पी लिया था।

जानकारी के अनुसार लुक गांव में पहाड़ी पर बने मकान में बुधवार रात्रि को एक महिला लक्ष्मी पत्नी कल्पेश पारगी अचेतावस्था में पड़ी थी और पास में ही इसका साढ़े तीन वर्ष का बच्चा अशोक भी तड़प रहा था। मां-बेटे को चिकित्सालय में लेकर गए। जहां पर बच्चे ने दम तोड़ दिया और मां को उदयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने तलाशा तो पिता कल्पेश भी पास ही जंगलों में अचेतावस्था में पड़ा मिला था। उसे भी कोटड़ा से उदयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बुधवार को लक्ष्मी और कल्पेश गांव से पानी लेकर अपने घर पर गए थे। जहां पर रात्रि को दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि कल्पेश ने अपने साढ़े तीन वर्ष के बच्चे अशोक के सिर में लठ मार दिया। बीच में आई पत्नी लक्ष्मी के सिर में भी लठ मार दिया। जिससे वह भी गिर पड़ी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। पति के जाने के बाद बच्चे को तड़पता हुआ देखकर लक्ष्मी ने भी विषाक्त सेवन कर लिया था। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply