होटल संचालक पर शादी के बावजूद खर्चा नहीं देने का आरोप

BY — January 21, 2016

तीन बच्चों के साथ होटल के सामने दिया धरना

210107उदयपुर। गुलाबबाग रोड़ स्थित होटल फ्लोरेंस कोंटिनेंटल के सामने बुधवार शाम से ही एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ धरने पर बैठ गई। इस महिला ने होटल संचालक द्वारा उसके साथ शादी करने और अब खर्चा नहीं देने का आरोप लगाया था।

जानकारी के अनुसार गुलाबबाग रोड़ स्थित होटल फ्लोरेंस कोंटिनेंटल के सामने होटल के बाहर ही धरने पर बैठ गई। यह देखकर होटल संचालक भंवरलाल शर्मा वहां से चले गए। धरने पर बैठी मंदसौर हाल गायरिवास निवासी गीता शर्मा ने बताया कि वह होटल संचालक भंवरलाल शर्मा की पत्नी है। महिला ने बताया कि तीन बच्चे होने के बाद कुछ समय से होटल संचालक ने खर्चा देना बंद कर दिया। इस पर वह अपने बच्चों के साथ धरना देने के लिए आ गई। इधर शाम को धरने पर बैठी यह महिला रात भर होटल के बाहर ही बैठी रही। महिला के पास बिछाने के लिए मात्र एक कपड़ा ही था। रात को गश्त पर निकली पुलिस जीप ने इस महिला को देखा और इससे पूछताछ की तो महिला ने सारी बात बताई। ठंड से महिला और छोटे-छोटे बच्चों को कांपता हुआ देखकर पुलिस ने रात्रि को इस महिला को ओढऩे के लिए कंबल दिए। पुलिस इस महिला को थाने पर लेकर गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *