Header Banner

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला

BY — January 21, 2016

sexabuseउदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी शादी भीलवाड़ा में हुई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत होने के बाद वह अपने पीहर में रह रही थी और सेवाश्रम रोड़ स्थित एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग के लिए जाती थी। जहां पर कोचिंग के दौरान ही उसका परिचय धीरज मीणा निवासी मीनापाड़ा के साथ हो गया। वर्ष 2011 में आरोपी उसे चित्तौड़ लेकर गया और वहां पर एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद उसका यौन शोषण करने लगा। इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और इसकी पत्नी भी है। आरोपी उसके पास से करीब 5 तोला सोने के जेवर और 21 हजार रूपएउ नकद लेकर चला गया। 2 जनवरी से ही आरोपी गायब हो गया। इस पर वह आरोपी के घर पर गई तो आरोपी के पिता और पत्नी ने उसके साथ मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply