Header Banner

सरकारी संपत्ति पर कब्जे के प्रयास का मामला

BY — January 22, 2016

Police_capउदयपुर। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी ने एक युवक के खिलाफ सरकारी सम्पति पर कब्जा करने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार अधीशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड खेरवाड़ा एमसी लक्ष्कार ने मामला दर्ज करवाया कि विभाग की गोवर्धनविलास स्थित गैंगहट पर एक मुकेश धाबाई नामक एक युवक ने अवकाश के दौरान कब्जा करने का प्रयास किया। आरोपी ने गैंगहट पर सफेदी करवा दी और प्लास्तर भी करवा दिया। पूर्व में भी इस युवक ने इस तरह का प्रयास किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply