डेढ़ वर्ष की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

BY — January 23, 2016

Police_capउदयपुर। खेरादीवाड़ा में किराए पर रहने वाले एक युवक ने एक डेढ़ वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। समय रहते मासूम की मां मौके पर पहुंच गई और शोर मचा दिया।

जानकारी के अनुसार खैरादीवाड़ा क्षेत्र में एक युवक फैजान निवासी पटनी सहारनपुर उत्तरप्रदेश किराए पर रहता है और हैण्डीक्राफ्ट का काम करता है। इसी क्षेत्र में रहने वाली एक डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची खेलते-खेलते इस युवक के कमरे में चली गई। बच्ची को तलाशने के दौरान ही मां आरोपी युवक के कमरे में गई तो आरोपी युवक ने स्वयं के कपड़े उतार रखे थे। यह देखकर बच्ची की मां ने जोर-जोर से शोर मचाया तो युवक धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने इस युवक को सूरजपोल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *