Header Banner

कॉमर्स कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

BY — January 23, 2016

Police_capउदयपुर। भूपालपूरा पुलिस एक छात्र नेता पर रास्ते जाते हमला करने के मामले में पुलिस ने कामर्स कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। मामले में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सहित कई युवा नेता फरार हैं।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 4 निवासी चेतन परमार पर कार्यक्रम के दौरान ही छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए विवाद और राजनीति को लेकर दूसरे गु्रप ने छींटाकशी की गई। कार्यक्रम के बाद चेतन पुन: जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बीएन कॉलेज के सामने कामर्स कॉलेज का पूर्व अध्यक्ष रौनक गर्ग, मयूरध्वजसिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष यशवंत चौधरी, कार्यकर्ता यशपालसिंह, अविनाश यादव, गौरव चौधरी, सुखदेव डांगी, पवन डांगी, जगदीश पटेल, दुर्गेश डांगी, निलेश जैन ने रोका और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में रौनक पुत्र छानकिरण गर्ग निवासी फतहनगर हाल सुभाषनगर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ओर भी साथी फरार चल रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply