Header Banner

मात्स्यकी महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन

BY — February 1, 2016

010204उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संघटक मात्स्यकी महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को विश्वविद्यालय के छात्रकल्याण अधिकारी ड़ॉ. वाई. सी. भट्ट ने किया।

मुख्य अतिथि एमपूयूएटी छात्रकल्याण अधिकारी ड़ॉ. वाई. सी. भट्ट ने नवनियुक्त छात्रसंघ को बधाई देते हुए कहा कि इस छोटे से महाविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों जैसे खेलकूद व राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडे कार्यक्रमो मे बढ़चढ़ कर भाग लेते रहे हैं। उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों को महाविद्यालय व देश हित को ध्यान मे रखते हुऐ व सभी को साथ ले कर विकास करने का सुझाव दिया।
विशिष्टर अतिथि आरसीए के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी ने नवनियुक्त छात्रसंघ पदाधिकारियों महासचिव राजेश यादव व संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार को व्यक्तिशः बधाई दी एवं महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिये गुरूजनों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता अधिष्ठाता प्रो. ओपी शर्मा ने की। एमपीयूएटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री किशन लाल नागा, वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष श्री रामप्रसाद, छात्रनेता श्री महेंद्र यादव व आरसीए अध्यक्ष श्री संजय मीणा ने भी सम्बोधित किया। महाविद्यालय छात्रसंघ महासचिव श्री राजेश यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने महाविद्यालय मे खेलकूद की व्यवस्थाओं के विकास मे विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल व छात्र कल्याण कार्यालय के पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की। संचालन महाविद्यालय के एडीएसडब्लू ड़ॉ. बी. के. शर्मा ने किया। इससे पूर्व, अतिथियों ने फीता काटकर छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया एवं पदाधिकारियों को उनका कार्यभार ग्रहण करवाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply