Header Banner

समाज के साथ शहर विकास में भी सहयोग दें समाजसेवी

BY — February 1, 2016

तेरापंथ भवन में आरओ प्लांट का उद्घाटन

010201उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अणुव्रत चौक स्थित तेरापंथ भवन में पांच हजार लीटर की क्षमता के आरओ का उद्घाटन एक कार्यक्रम में महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने किया।

कोठारी ने कहा कि समाज के विकास में समाजसेवियों का बड़ा योगदान होता है। भामाशाह एवं समाजसेवी शहर के विकास में भी योगदान दें। जरूरी नहीं कि आर्थिक ही, यह भी एक बड़ा सामाजिक सहयोग है।
तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि कांकरोली वाले स्व. सुंदरदेवी पत्नी अर्जुनलाल सोनी की स्मृति में उनके पुत्र भगवतलाल जैन एवं प्रपौत्र विशाल जैन की ओर से जल मंदिर का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम मंे जैन के परिजनों सहित सभा उपाध्यक्ष सुबोध दुग्गड़, मंत्री सूर्यप्रकाश मेहता, तेयुप अध्यक्ष दीपक सिंघवी, महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्रा बोहरा आदि भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply