Header Banner

मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर में 235 मरीजों की जांच

BY — February 2, 2016

020202उदयपुर । लायन्स क्लब लेकसिटी एवं लायनेस क्लब लेकसिटी की ओर से आज शिक्षा भवन चौराहा स्थित सैफी बुरहानी हॉस्पीटल में एक मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 235 रोगियों की नि:शुल्क जांच कर उपचार प्रदान किया गया। शिविर का उद्घाटन बोहरा समाज के आमिल युशहान्ह ने किया।

क्लब के मेडिकल कमेटी के चमयेरन डॉ. सालेह मोहम्मद कागजी ने बताया कि शिविर में अहमदाबाद के जायड्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने सेवायें देकर रोगियों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दी। शिविर में इन्टरवेशनल कार्डियोलेाजिस्ट डॉ. सुनील थान्वी,न्यूरोलोजिस्ट एवं स्ट्रॉक विशेषज्ञ डॉ. अरविन्द शर्मा,पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ.हार्दिक कोटे ने सेवायें दी। इस अवसर डॉ. फखरूद्दीन चक्कीवाला ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply