Header Banner

उदयपुर जिला कलक्टर गुप्ता नई दिल्ली में सम्मानित

BY — February 2, 2016

नरेगा दिवस पर हुआ सम्मान

020204उदयपुर। महात्मा गांधी नरेगा दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में उदयपुर के जिला कलक्टर श्री रोहित गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर महात्मा गांधी पर नरेगा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में देश के कुल आठ जिलों को सम्मानित किया गया।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह से उदयपुर जिला कलक्टर श्री रोहित गुप्ता ने  यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया।  उन्हें यह सम्मान पाली जिले में जिला कलक्टर रहते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना में उत्कृष्ट उपलधियां दर्शाने पर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पाली जिले में जिला कलक्टर के पद पर रहते हुए श्री गुप्ता के कार्यकाल में महात्मा गांधी नरेगा योजना में उल्लेखनीय उपलब्धियों की बदौलत पाली जिला देश के आठ श्रेष्ठ जिलों में शामिल हो सका है।
020203वर्तमान में श्री गुप्ता के निर्देशन एवं नेतृत्व में ”स्मार्ट सिटी“ के रूप में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर उदयपुर जिला विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों में भी अपनी उल्लेखनीय भूमिका निर्वाह कर रहा है। समारोह में केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्यमंत्री श्री रामकृपाल यादव, केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री श्री निहाल चंद, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री सुदर्शन भगत, राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री श्री सुरेन्द्र गोयल, राज्य के ग्रामीण विकास सचिव श्री राजीव सिंह ठाकुर, नरेगा आयुक्त रोहित कुमार सहित राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी और सरपंचगण भी समारोह में मौजूद थे। इस समारोह में उदयपुर जिले से जिला प्रशिक्षण समन्वयक (नरेगा) हीरालाल चनाल तथा सराड़ा पंचायत समिति अन्तर्गत डेलवास ग्राम पंचायत से दो श्रमिक देवीलाल मीणा एवं हरिशचन्द्र मीणा भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply