Header Banner

युवक को आत्महत्या पर प्रेरित करने का मामला

BY — February 2, 2016

sucideउदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में कर्जेदारों से परेशान होकर एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उसके परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ पैसों की मांग को लेकर प्रताडि़त करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार रामसिंह पुत्र किशनसिंह निवासी गारियावास टेकरी ने नवम्बर में मानसिक परेशानियों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर टेकरी क्षेत्र का ही रहने वाला सुरेश उर्फ कुड़ी गुर्जर ने हिरणमगरी थाने पर जाकर यह रिपोर्ट दे दी कि रामसिंह राठौड़ ने आत्महत्या कर ली। उसके आगे-पीछे कोई नहीं है। इस दौरान करीब 12 बजे किसी ने मृतक के जीजा कृष्णा कॉलोनी हिरणमगरी सेक्टर नौ निवासी भीमसिंह पुत्र दौलतसिंह सिसोदिया को सूचना दे दी। सूचना पर भीमसिंह परिवार के साथ मुर्दाघर पहुंचे और उन्होंने साले के फांसी लगाकर आत्महत्या की बात को झूठा बताते हुए हत्या का आरोप लगाया। मामले में भीमसिंह ने सुरेश उर्फ पुड़ी पुत्र लक्ष्मीलाल गुर्जर निवासी टेकरी, रामलाल कालबेलिया और भंवरलाल उर्फ बाटा सालवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपियों ने मृतक रामसिंह को कुछ पैसे दिए थे। इसके एवज में आरोपियों ने उसका मकान भी गिरवी रखवा दिया था। इसके बाद भी लगातार पैसों को लेकर परेशान कर रहे थे और मारपीट करते थे। इसी कारण रामसिंह ने आत्महत्या कर ली। भीमसिंह की ओर से तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply