Header Banner

फर्जी दस्तावेजों से भूखण्ड बेचने का मामला

BY — February 2, 2016

fruadउदयपुर। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से उसका भूखण्ड अन्य को बेचने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार जमनालाल पुत्र नाथूलाल जैन निवासी सेक्टर 11 ने मामला दर्ज करवाया कि उसने तितरड़ी में एक आराजी जमीन खरीदी थी। जिसमें संशोधित वापसी विभाजन आराजी में सम्मिलित थी। बंटवारा करवाने पर उसके हिस्से में आए भूखण्ड को उसने किसी को नहीं बेचपा था। आरोपी लोकेश पुत्र अम्बालाल जैन निवासी सवीना ने उसके हिस्से के भूखण्ड को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से किसी अन्य को सौदा कर दिया और इसकी रजिस्ट्री करवाकर निगम से पट्टे भी उठा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply