लाखों निवेश के स्थान पर बता दिया करोड़ों का लोन

BY — February 2, 2016

97 लाख 50 हजार रूपए किए निवेश, बताया 5 करोड़ का लोन

Police_capउदयपुर। शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ उसके द्वारा निवेश किए गए 97 लाख 50 हजार रूपए के स्थान पर 5 करोड़ रूपए का लोन बताकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार अचल पुत्र नरेन्द्रकुमार अग्रवाल निवासी शिवाजी नगर ने जियाजित कामट्रेड प्राईवेट लिमिटेड़ वर्तमान जियोफिन कामट्रेड प्राईवेट लिमिटेड़ बिजनेस सेंटर उदयपुर, उमेगराज अग्रवाल शाखा प्रबंधक जयपुर, सुरेश कुमावत शाखा प्रबंधक, कोच्चि स्थित मुख्य शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। दर्ज प्रकरण में बताया कि उसके पास इस कंपनी के प्रतिनिधि आए थे और एनएसईएल के आरबी ट्रेड प्रोडक्ट में निवेश करने के लिए कहा था। जिसमें अच्छा फायदा होना बताया था। उसने भी 97 लाख 50 हजार रूपए जियोफिन कामट्रेड की स्कीम में निवेश कर दिया। इके एवज में उसे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए थे। लम्बे समय तक लाभ प्राप्त नहीं होने पर उसने पता किया तो उसके नाम से एक नोटिस निकाला गया। जिसमें उसके द्वारा कंपनी से 5 करोड़ रूपए का लोन लेना बताया गया और इस लोन को चुकाने के लिए कहा गया। उसने कंपनी में सम्पर्क किया तो कंपनी की ओर से संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *