शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला

BY — February 2, 2016

rapeउदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार बड़ा भीलवाड़ा झाडोल निवासी एक युवती ने पृथ्वीराज पुत्र धनराज अहारी निवासी सड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि वह वर्ष 2007 में उदयपुर में छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दोरान उसका परिचय आरोपी पृथ्वीराज से हुआ। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। आरोपी उसके गावं में भी आता और उसके परिजनों को भी शादी का झांसा देता। इसके बाद आरोपी कुछ दिनों पूर्व शादी से इंकार कर दिया। इस पर उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *