विद्यापीठ में राजनीति, डांगी के समर्थन में ज्ञापन

BY — February 2, 2016

वीसी पर पिस्टल तानने का मामला, चौबीस घण्टे में गिरफ्तार नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

010206उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविाद्यालय के उपकुलपति पर एक आदतन अपराधी द्वारा पिस्टल तानने के मामले में लोगों ने विद्यापीठ में राजनीति होने का आरोप लगाया है। जिस पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया गया है उसके समर्थन में दर्जनों की संख्या में लोगों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन दिया। उधर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने दोषी की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि सोमवार को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, विवि के ही स्पोटर्स बोर्ड के सचिव भवानीपालसिंह, डॉ. घनश्यामसिंह ने आरोप लगाया कि डबोक स्थित महाविद्यालय से लौटने के दौरान डबोक थाने का हिस्ट्रीशीटर उदयलाल डांगी अपने कुछ साथियों के साथ आया और कार को रोककर उदयलाल डांगी ने उसके भाई सुरेश डांगी को निकालने और उसे निर्माण कार्य नहीं देने के मामले को लेकर उदयलाल डांगी ने जान से मारने की धमकी दी। प्रो. सारंगदेवोत ने विरोध किया तो आरोपी उदयलाल डांगी ने अपने पास से एक पिस्टल निकाली और सारंगदेवोत के कमर के पास लगाकर जान से मारने की धमकी दी। कार में सवार लोगों ने शोर मचाया तो कॉलेज परिसर से लोग भागकर आए। जिन्हें देखकर आरोपी उदयलाल डांगी वहां से भाग गया। जाते समय उसकी बात नहीं मानने पर हत्या की धमकी दी। मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को दर्जनों की संख्या में लोग उदयपुर आ गए। साथ में उदयलाल डांगी भी था। डांगी समाज के लोगों ने इस मामले को गलत बताया।
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को समाज के शिक्षाविद् जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत के साथ सोमवार दोपहर विद्यापीठ के डबोक परिसर में हिस्ट्रीशीटर उदय लाल डांगी द्वारा अवैध हथियार द्वारा धमकी देने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि प्रशासन द्वारा यदि 24 घण्टे के भीतर यदि अपराधी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही नहीं की गयी तो मजबूरन मेवाड़ क्षत्रिय महासभा द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देते समय महामंत्री कुंदन सिंह मुरोली, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेड़ा, दिलीप सिंह बांसी, महेन्द्र सिंह पाटिया सहित क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्री राजपुत करणी सेना ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर डबोक स्थित राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के परिसर गेट पर प्रोपर्टी डीलर उदयलाल डांगी द्वारा सोमवार को विद्यापीठ के कुलपति व राजपुत समाज के हमारे संरक्षक प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत को जान से मारने की धमकी देने पर सेना ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *